जानिए अच्छे मास्क की 4 क्वॉलिटी, इन्हें ध्यान में रखकर ही खरीदें फेस मास्क


कोरोनावायरस महामारी से बचने का सबसे आसान और प्रभाव विकल्प मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोना है। दुनियाभर के तमाम डॉक्टर्स मास्क पहनकर कोरोना संक्रमण से काफी हद तक बचने का दावा कर चुके हैं। क्योंकि मास्क पहनने से मुंह और नाक पूरी तरह से बंद रहते हैं जिससे वायरस शरीर में नहीं घुस पाता है। COVID-19 महामारी की शुरुआत के बाद से ही संयुक्त राज्य अमेरिका में स्वास्थ्य एजेंसियों ने कोरोनावायरस को कंट्रोल करने के लिए हर कीमत पर मास्क पहनने की सिफारिश है। मास्क पहनने से कोरोना के संक्रमण को काफी हद तक रोका जा सकता है। AIP पब्लिशिंग के वैज्ञानिक जर्नल फिजिक्स ऑफ फ्लूड्स में प्रकाशित एक नए अध्ययन में इस बात पर रोशनी डाली गई है कि किस तरह का फेस मास्क कोरोना से लड़ने में प्रभावी है।


1. नए शोध से पता चलता है कि सबसे प्रभावी होममेड फेस मास्क वे हैं जो कसकर बुने हुए कपड़े से बने होते हैं और किनारों से पूरी तरह से बंद हो। के साथ एक अच्छी सील प्रदान करते हैं।

2. कोरोना से बचने के लिए जो लोग मास्क के रूप में बैन्डाना का इस्तेमाल करते हैं वह बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं ​​है।


3. N95 मास्क को ठीक से पहनने की आवश्यकता है और इस मास्क को उन लोगों को पहनना चाहिए जिनको इसकी वाकई में आवश्यकता है।

4. सर्जिकल फेस मास्क भी सुरक्षा की दृष्टि से बेस्ट हैं। यह उन लोगों के लिए प्रभावी विकल्प है जहां ये आसानी से उपलब्ध हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم