आईपीएल 13 की मेजबानी को लेकर इस देश ने दिया प्रस्ताव


आईपीएल के आयोजन को लेकर अभी भी बीसीसीआई असमंजन में है। और कोरोना वायरस की वजह से इसके ऊपर सस्पेंस बरकरार है। लेकिन इसी बीच अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलंबित सीजन की मेजबानी करने की पेशकश की है। हालांकि, इस प्रस्ताव के बाद भारतीय बोर्ड के इस फैसले पर कोई प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं की जा रही है।


बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि यूएई ने आईपीएल की मेजबानी की पेशकश की है लेकिन फिलहाल इसपर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता।क्योंकि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने का कोई सवाल नहीं उठता।इस बीच क्या बीसीसीआई आईपीएल को विदेशी जमीन पर ले जाएगी? जैसा कि बोर्ड ने 2009 (दक्षिण अफ्रीका) और 2014 में किया था?


धूमल ने  कहा कि आईपीएल को अगर बाहर ले जाना है तो फ्रेंचाइजी से भी बात करनी होगी क्योंकि एक तरफ सभी का यही मानना है कि अगर आईपीएल का आयोजन बंद दरवाजे के बीच भारत में ही किया जाता है तो वो ठीक रहेगा। क्योंकि किसी भी मामले में फ्रेंचाइजी और स्पॉन्सर्स को नुकसान पहुंचने वाला है।

Post a Comment

और नया पुराने