Coronavirus Live Updates: कल तीन बजे सभी सीएम के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी, इस बात को लेकर होगी चर्चा !


लॉक डाउन 3 के बावजूद अब भारत में जानलेवा कोरोना वायरस का खतरा दिन पर दिन और बढ़ता जा रहा है।लॉकडाउन के बावजूद नए मामलों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 128 लोगों की मौत हुई है। वहीं 3277 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंंत्रालय के मुताबिक अबतक 62 हजार 939 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 2109 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 19 हजार 358 लोग ठीक भी हुए हैं।


भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 63 हजार के करीब हो गई है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 62,939 है. इनमें 41472 एक्टिव पेशेंट है। 2109 लोगों की मौत हुई है जबकि 19357 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं।


कल 11 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सभी राज्यों के सीएम के साथ बैठक करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए दोपहर तीन बजे ये बैठक होगी। कोरोना वायरस के मद्देनजर ये प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवी बैठक होगी। कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियो को बोलने का मौका मिलेगा। ये अब तक की सबसे लम्बी बैठक होगी। सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या वाले राज्यों पर फोकस होगा।

Post a Comment

और नया पुराने