डेब्यू मैच में ही अफरीदी की गालिया सुनकर इस बल्लेबाज़ ने खोया था आपा, जिसके बाद हुआ कुछ ऐसा


कभी मैदान पर विदेशी गेंदबाज़ो के पसीने छुड़ाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग फैंस के बीच आज भी  खासे लोकप्रिय हैं। आजकल सहवाग सोशल मीडिया पर भी अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते है।लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सहवाग का वनडे डेब्यू काफी खराब रहा। वो अपने डेब्यू मैच में सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।


उनके आउट होने के पीछे शाहिद अफरीदी और उनके साथी खिलाड़ी इमरान नज़ीर की एक सोची समझी रणनीति थी। सहवाग चूंकि इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पदार्पण कर रहे थे और वो इस तरह की रणनीतियों के बारे में बहुत ज़्यादा नहीं जानते थे।इसी वजह से वीरू इस जाल में फंस गए थे।


सहवाग का वनडे डेब्यू 1 अप्रैल 1999 को पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था। मोहाली में खेले गए उस मैच में वो सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। उस मैच में वीरू सातवें नंबर पर बल्लेबाज़ करने उतरे थे और सिर्फ दो गेंदों का सामना करने के बाद वो अपनी विकेट गंवा बैठे।उस मैच में सहवाग जब बल्लेबाज के लिए आए थे तो शाहिद अफरीदी ने गालियों के साथ उनका स्वागत किया था।इमरान नजीर भी इस काम में अफरीदी का साथ दे रहे थे और लगातार अपशब्द बोलते जा रहे थे।

सहवाग ने उस वक्त पहली बार भारत-पाकिस्तान के बीच मैच में तनाव को महसूस किया था।वो पाकिस्तानी खिलाड़ियों की गालियों से इतना परेशान हो गए कि आपा खो बैठे।वो बौखलाहट में गलत शॉट खेल बैठे और शोएब अख्तर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।डेब्यू मैच में खराब प्रदर्शन के बाद सहवाग को टीम से बाहर कर दिया गया।एक साल बाद ऑस्टेलिया के खिलाफ उनको फिर से टीम में शामिल किया गया।जिसमें सहवाग ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जौहर दिखाया. इस मैच के बाद सहवाग ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Post a Comment

और नया पुराने