पूजा भट्ट और महेश भट्ट अक्सर अपनी परसनल लाइफ को लेकर भी मीडिया के निशाने पर रहे है। और अपने बयानों से इस फेमिली ने हमेशा सुर्खिया बटोरी है। महेश भट्ट ने कई बार ऐसी बातें कहीं जिनको लेकर विवाद खड़ा हो गया। उनकी बेटी पूजा भट्ट भी इस मामले में कम नहीं है।
पूजा, महेश की पहली पत्नी की बेटी हैं। उनका एक भाई राहुल भट्ट भी है। बाद में महेश ने सोनी राजदान से शादी की। सोनी और महेश की दो बेटियां हैं, आलिया और शाहीन भट्ट।बिंदासपन वाले गुण पूजा भट्ट में भी आए। उन्होंने फिल्म 'डैडी' से अपना करियर आरंभ किया और अपनी पहली फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया। दिखाया कि वे एक समर्थ अभिनेत्री हैं।
पूजा ने अपना करियर सीरियसली नहीं लिया वरना वे बहुत आगे जाती। अभिनय की बजाय वे ऐसी हरकतों में ज्यादा व्यस्त रहीं जो उन्हें सुर्खियों में रखे। जिसे उनकी बोल्ड इमेज को मजबूती मिले। वे बहुत आधुनिक समझी जाए।
उस समय एक फिल्मी पत्रिका के लिए पूजा ने फोटो शूट करवाया। कवर पर छपे फोटो में वे पिता ने साथ नजर आईं। पूजा और महेश लिप्स पर किस करते दिखाई दिए। साथ ही महेश का कोट भी था- 'यदि पूजा मेरी बेटी न होती तो मैं उससे शादी कर लेता।'



एक टिप्पणी भेजें