खूबसूरती के मामले में हेमा मालिनी को मात देती हैं धर्मेंद्र की पहली पत्नी, तेजी से वायरल हो रही तस्वीर


बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र के बारे में तो हम सभी जानते है जिनकी फिल्मे नाम से ही हिट हो जाती थी। लेकिन आज हम आपको इनकी निजी जिंदगी से जुडी एक ऐसी बात बताने जा रहे है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है। जी हां धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। जिनकी एक तस्वीर इस समय तेजी से वायरल हो रही है। जी दरअसल 63 साल के सनी देओल लॉकडाउन के दौरान फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे है।


वहीं हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मां प्रकाश कौर के साथ फोटो शेयर की है। आप देख सकते हैं इस फोटो में प्रकाश कौर बेटे के कंधे पर सिर रखकर आराम करती दिख रही हैं। इसी के साथ उन्होंने ब्लैक कलर का गॉगल लगा रखा है और उनके चेहरे पर मुस्कान दिख रही है।


आप सभी को बता दें कि प्रकाश कौर ने साल 1954 में धर्मेंद्र से शादी की थी। इस दौरान मां प्रकाश कौर के साथ सनी देओल भी बड़े ही रिलेक्स मूड में नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं सनी ने भी गॉगल रखा है और बढ़ी दाढ़ी और ब्लैक टी-शर्ट में सनी इस उम्र में भी बेहद स्मार्ट दिख रहे हैं। वैसे धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के सबसे बड़े बेटे सनी ही है और वे पापा-मम्मी दोनों के ही बेहद करीब है।


जी दरअसल धर्मेंद्र की पहली पत्नी और सनी-बॉबी की मां प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करतीं हैं और वह कैमरे के सामने बड़ी कम ही नजर आती हैं। आप सभी ने उन्हें कभी किसी फिल्मी पार्टी या इवेंट में नहीं देखा होगा क्योंकि वह सबसे दूर ही रहती हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم