बहुत कम बजट में लांच हुआ Tecno Spark 5 स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स !


स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Tecno ने थोड़े समय में ही बाजार में अपनी पकड़ बना ली है। और यह कम्पनी  अपने बजट स्मार्टफोन के लिए लोकप्रिय है। अब कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन Spark 5 को लॉन्च किया है।लेकिन कंपनी ने इस नए डिवाइस को साउथ अफ्रीका में लॉन्च किया है।

आइये जानते है Tecno Spark 5 की कीमत

Tecno Spark 5 स्मार्टफोन की कीमत GHS 720 (करीब 9,300 रुपये) रखी है। यह एक बजट फोन है। माना जा रहा है कि इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन ब्लू, ग्रीन, ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन में है, इसे प्री-बुक किया जा सकेगा।इसकी सेल कब से शुरू होगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

तो आइये जानते है Tecno Spark 5 के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो नए Tecno Spark 5 में 6.6 इंच का डिस्प्ले लगा है जोकि 720 x 1,600 पिक्सल के साथ  है।फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है।जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।लेकिन इसके चौथे सेंसर की जानकारी फिलहाल मौजूद नहीं है।इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें  8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है लेकिन प्रोसेसर कौन है इस बारे में जानकारी नहीं है।यह फोन 2GB रैम और 32 GB इंटरनल  स्टोरेज के साथ है।इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS 6.1 पर काम करता है।कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم