दिग्गज खिलाडी ने शोएब अख्तर के इस ओवर को बताया करियर का 'सबसे घातक स्पेल'


कोरोना वायरस की वजह से खेल की सभी गतिविधिया बंद है। और क्रिकेटर अपने फेन्स से सोशल मीडिया पर रूबरू हो रहे है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के एक ओवर को अपने करियर का सबसे तेज स्पेल बताया।


पॉन्टिंग ने ट्विटर पर अख्तर के इस स्पेल का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, “फ्लिंटॉफ द्वारा फेंके गए ओवर के सबसे तेज बताने के बाद से मुझसे कई सवाल पूढे जा रहे हैं। शोएब अख्तर का फेंका ये ओवर मेरे करियर का सबसे तेज स्पेल था। और मेरा यकीन मानें कि दूसरे छोर पर खड़े जस्टिन लैंगर भी खास साथ नहीं दे पा रहे थे।”

Got plenty of questions the other day after calling the Flintoff over the best I'd faced.

This from @shoaib100mph was the fastest spell I'd ever faced and trust me Justin wasn't backing up too far at the other end.


4,938 people are talking about this
पॉन्टिंग ने इस ट्वीट में जिस स्पेल का जिक्र किया वो अख्तर साल 1999 में ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच WACA में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान डाला था। उस ओवर के दौरान अख्तर की सभी गेंद 145-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के बीच थी।


गौरतलब है कि इस मैच के तीन साल बाद अख्तर ने वो मशहूर 161.3 किमी प्रति घंटे की गति वाली गेंद फेंकी थी जो कि क्रिकेट की सबसे तेज गेंद मानी जाती है।

Post a Comment

और नया पुराने