दिग्गज क्रिकेटर का बयान- इस तरह खेला जा सकता है टी 20 विश्वकप


कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट और मनोरजन की की सभी गतिविधिया बंद है। और इसकी वजह से आईपीएल रद्द हो चूका है। इसी बीच इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का कहना है कि अगर खाली स्टेडियमों में क्रिकेट मैच खेले जाते हैं तो भी प्रतिस्पर्धा की भावना कम नहीं होगी। उन्होंने ‘बीबीसी रेडियो फाइव लाइव’ कहा कि कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण तक अगर क्रिकेट के सिर्फ टेलीविजन के दर्शकों के लिए खेला जाए तो भी उन्हें कोई शिकायत नहीं होगी।


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने संकेत दिया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज को दर्शकों के बिना खेला जा सकता है। इस पर जब स्टोक्स से उनकी राय मांगी गई तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि दर्शकों के बिना खेलने में परेशानी होगी। हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करते है। हमें देश के लिए जीतना होता है। ऐसे में मैदान में दर्शक रहे या नहीं रहे इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।’’


दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने के आदि हो चुके स्टोक्स ने हालांकि माना कि दर्शकों के बिना खेलने का अभ्यस्त होने में थोड़ा समय लगेगा।इंग्लैंड को वनडे विश्व कप बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टोक्स ने कहा, ‘‘ये बिल्कुल अलग अनुभव होगा क्योंकि जब हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेगें तो हमारे हौसलाअफजाई के लिए कोई नहीं होगा।’’

Post a Comment

और नया पुराने