टीम इंडिया में ऋषभ पंत पर भारी पड़ रहा है यह खिलाडी, पंत के लिए बन रहा है खतरे की घंटी


भारतीय टीम से बाहर चल रहे धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में ऋषभ पंत को देखा जा रहा है। लेकिन इसी बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है और टीम मैनेजमेंट को उन्हें लंबा समर्थन देने की जरूरत है।


नेहरा ने पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के आकाशवाणी कार्यक्रम में कहा, “टीम में कई सारे प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर हैं और उन्हें लंबे समय तक समर्थन देना चाहिए। आज हम वनडे में नंबर पांच और नंबर छह स्थान पर बल्लेबाजी की बात करते हैं, जिसे लेकर हम निश्चित नहीं हैं।”


उन्होंने कहा, “केएल राहुल पांचवें नंबर पर खेल रहे हैं और पंत, जिसे हम धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर तैयार कर रहे हैं, वह पानी पिला रहे हैं। मुझे पता है कि उन्होंने अपने मौके गंवाए हैं। लेकिन तब भी आपको उन्हें टीम में रखना होगा क्योंकि 22-23 साल की उम्र में ही आप उनमें उनकी क्षमता देख चुके हैं।”

Post a Comment

और नया पुराने