केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोरोना वायरस को लेकर पहली बार दिया बड़ा बयान


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोरोना वायरस को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यह वायरस नैसर्गिक नहीं है बल्कि लैब में तैयार किया हुआ है। नितिन गडकरी ने यह बात NDTV से बातचीत केे दौरान कही। उन्होंने कहा कि हम साथ ही आर्थिक लड़ाई भी लड़ रहे है।

गडकरी ने कहा कि "हमको कोरोना वायरस के साथ जीना सीखना होगा और उसके साथ कुछ दिनों तक चलना होगा। क्योंकि ये नेचुरल वायरस नहीं है लैबोरेट्री में तैयार किया गया है। साइंटिस्टों और डॉक्टरों को भी पता नहीं है।"


उन्‍होंने कहा कि भारत गरीब देश है, हम माह- दर-माह लॉकडाउन की अवधि नहीं बढ़ा सकते। हमें सुरक्षा उपायों के साथ बाजारों/चीजों को खोलना होगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों को लेकर उन्‍होंने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और इटली जैसे देशों की तुलना में भारत सुरक्षित स्थिति में नजर आ रहा है। यहां इन देशों की तुलना में कोरोना संक्रमण के काफी कम मामले सामने आए हैं।

नितिन गडकरी ने कहा कि "जहां तक मेरी जानकारी है अगर ये नेचुरल वायरस होता तो साइंटिस्टों को इसके बारे में पता होता... ये लेबोरेट्री में तैयार किया गया वायरस है, मैं विवादों में नहीं जाना चाहता। अब इसका सॉल्यूशन नहीं है, इसका वैक्सीन नहीं है। दुनिया में इसे लेकर काम हो रहा है, जो मेरी जानकारी है दो-चार पांच दिन में इसका वैक्सीन मिल जाएगा। चेक करने के लिए इसका डिटेक्शन सिस्टम भी नहीं है, इसके लिए सिस्टम में संशोधन हुआ है।"


साथ ही नितिन गडकरी ने कहा, "जब एक बार इसका वैक्सीन तैयार हो जाएगा और आपने हमने सबने वैक्सीन लिया तो प्रॉब्लम ही नहीं आएगा और जब तक ये परमानेंट समाधान हमें नहीं मिलता तब तक सभी को इसके साथ जीने की पद्धति को विकसित करना पड़ेगा।"

Post a Comment

أحدث أقدم