कोरोना महामारी को देखते हुए राजस्थान सरकार ने जारी किये नए दिशानिर्देश


कोरोना महामारी को देखते हुए राजस्थान सरकार ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार राज्य में बाहर (विदेश या अन्य राज्य) से आने वाले हर व्यक्ति की जांच होगी और उनका पंजीकरण भी होगा। इनके अलावा अन्यों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन ने रहना अनिवार्य होगा। जो घर में क्वारंटीन नहीं हो सकते हैं, वे जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए सेंटर में रहेंगे।


राजस्थान में कोरोना वायरस के कारण चार और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 121 हो गई है। इस बीच 202 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 4328 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण जयपुर में दो मरीजों की मौत हो गई जबकि अलवर और पाली में एक एक मरीज की मौत हुई है।


आंकड़ों के मुताबिक बीते चौबीस घंटों में जयुपर में 49, जालोर में 28, पाली में 24, उदयपुर में 22, कोटा में 3, सवाई माधोपुर में 6, राजसमंद में 7, धौलपुर में 3, कोटा में 3, जोधपुर में 3, और नागौर में एक केस मिला है। 

Post a Comment

أحدث أقدم