पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने बोल्ड अंदाज में दिया पोज, तस्वीरें लगा रही हैं आग!


पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन चाहे लंबे समय फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अपनी तस्वीकों की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। सुष्मिता लाॅकडाउन में बाॅयफ्रेंड रोहमन शाॅल और बेटियों अलीशा और रेनी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वह आए दिन फैमिली संग मस्ती करते की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।


हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुष्मिता बाइक पर स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। इस दौरान 44 की सुष्मिता ब्लैक क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग शाॅर्ट्स में बोल्ड दिख रही हैं।


एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप,ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया है। बता दें कि सुष्मिता सेन ने यह फोटो खुद अपने ऑफ‍िशियल इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है।


उनकी यह दिलकश तस्‍वीर जाने माने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्‍बू रतनानी ने खींची है। फैंस उनके इस अंदाज को देख हैरान हैं और वह जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। यही वजह है कि दो घंटे में इस फोटो को लाखों यूजर्स ने लाइक किया है।


बता दें कि सुष्मिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। सुष्मिता अपने से 15 साल छोटे माॅडल रोहमन शाॅल को डेट कर रही हैं। कपल आए दिन सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने