पिछले दिनों उदयपुर, शुक्रवार को कोटा और शनिवार को जयपुर में कोरोना बम फूटा है। प्रदेश में आए कुल 213 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 131 मरीज जयपुर के हैं। खास बात यह है कि जयपुर में आए मरीजों में से 116 मरीज जिला जेल से हैं। बताया जा रहा है कि इनकी संख्या और भी बढ़ सकती है।
प्रदेश में अजमेर में 7, बाड़मेर में 1, भरतपुर में 1, भीलवाड़ा में 7, बीकानेर में 1, चित्तौड़गढ़ में 1, डूंगरपुर में 27, जयपुर में 131, झुंझुनूं में 1, जोधपुर में 7, कोटा में 1, नागौर में 3, पाली में 1, सीकर में 1, सिरोही में 10, टोंक में 3 व उदयपुर में 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। दूसरे राज्य से लिया गया एक सैंपल भी पॉजिटिव आया है। प्रदेश में शनिवार को जयपुर व बीकानेर में 1—1 मौत दर्ज की गई है।



एक टिप्पणी भेजें