हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुष्मिता बाइक पर स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। इस दौरान 44 की सुष्मिता ब्लैक क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग शाॅर्ट्स में बोल्ड दिख रही हैं।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप,ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया है। बता दें कि सुष्मिता सेन ने यह फोटो खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
उनकी यह दिलकश तस्वीर जाने माने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने खींची है। फैंस उनके इस अंदाज को देख हैरान हैं और वह जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। यही वजह है कि दो घंटे में इस फोटो को लाखों यूजर्स ने लाइक किया है।
बता दें कि सुष्मिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। सुष्मिता अपने से 15 साल छोटे माॅडल रोहमन शाॅल को डेट कर रही हैं। कपल आए दिन सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।





إرسال تعليق