WrestleMania 36 के बाद WWE पर भी मंडराने लगेंगे कोरोना वायरस के संकट के बदल


दुनियाभर में होने वाले सभी खेलो की लीग कोरोना वायरस की वजह से रद्द हो चुकी है। और इस वायरस ने पूरी दुनिया में हंगामा मचा कर रखा है। हालांकि सिर्फ प्रो-रेसलिंग कंपनियां WWE और AEW अपने शो को बिना दर्शकों के कर रहा है, लेकिन अब कयास लगाया जा रहा है कि रेसलमेनिया 36 के बाद WWE पर भी इसका अंसर पड़ेगा।


ये हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि WWE का पूरा काम USA में होता है और वहां के क्या हालात ये सभी को पता है। USA में अब धीरे-धीरे कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, तो मौत का आंकड़ा भी रुक नहीं रहा है। लॉकडाउन तो USA के काफी इलाकों में है और विंस मैकमैहन भी इस इवेंट के बाद सुपरस्टार्स को कुछ वक्त का ब्रेक ले सकते हैं। बता दें कि WWE ने अपने शो को रिकॉर्ड कर लिया है और रेसलर्स को घर पर रहने को कहा, यहीं सिलसिला आगे भी चल सकता है। WWE कुछ दिनों के लिए रिकॉर्डिंग बंद कर सकता है।


रेसलमेनिया पहले टैप्मा में होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस और सुपरस्टार्स की सेफ्टी को लेकर WWE ने इसे परफॉर्मेंस सेंटर में प्लान किया। रॉ और स्मैकडाउन के एपिसोड को बिना दर्शकों के शूट किया गया , ठीक वैसी रेसलमेनिया होने वाली है। रोमन रेंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स अपना नाम ग्रैंड स्टेज के शो से वापस ले चुके हैं और स्मैकडाउन में इस खबर पर कंपनी भी मुहर लगा देगी।

कोरोना वायरस के आंतक को बढ़ते हुए WWE अपने शो को रोक सकता है और सभी सुपरस्टार्स को अगले आदेश तक छुट्टी पर जाने को बोल सकता है। WWE को इससे काफी नुकसान होगा लेकिन सुपरस्टार्स की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। ऐसा माना जा रहा है कि WWE अपने ग्रैंड शो रेसलमेनिया के लिए ही रुका था जिसके लिए वो पिछले एक साल ये तैयारी कर रहा था और काफी पैसा भी खर्च कर चुका था। इस ग्रैंड शो के बाद WWE अपने सभी शो को कुछ दिनों के लिए बंद कर सकता है।

Post a Comment

أحدث أقدم