आईपीएल में सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने के मामले में टॉप पर है यह खिलाडी


आईपीएल में कुछ ही अच्छे खिलाड़ियों ने नियमित रूप से प्रदर्शन किया है और मुश्किल परिस्थितियों में टीम का साथ दिया है। इन खिलाड़ियों ने अपनी टीमों की सफलता में एक प्रमुख भूमिका निभाई और टूर्नामेंट पर उनका प्रभाव बहुत बड़ा रहा है। आज हम आपको आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले खिलाडी के बारे में बताने वाले हैं।

2018 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा बनने वाले क्रिस गेल ने दुनियाभर में जाकर अपने विस्फोटक और आक्रामक क्रिकेट के जलवे दिखाए हैं। क्रिस गेल ने 2008 से लेकर अब तक आईपीएल में कुल 125 मुकाबले खेले हैं और 151.03 की स्ट्राइक रेट के साथ 4484 रन बनाने में सफल रहे हैं।

2011 से लेकर 2017 तक आरसीबी टीम का प्रमुख हिस्सा रहे गेल ने कुल मिलाकर अब तक आईपीएल में 21 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीते हैं जो की दुनिया के किसी भी खिलाड़ी द्वारा आईपीएल में सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द मैच' बनने का रिकॉर्ड है।

Post a Comment

أحدث أقدم