लॉक डाउन के बीच सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। वही, एक बार फिर सलमान ने असली हीरो होने का सबूत दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने अपनी फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई के क्रू को बिना शूटिंग के ही सैलरी दे दी है।
ईटाइम्स की रिपोर्ट में क्रू मेंबर के हवाले से बताया गया है कि 26 मार्च से 2 अप्रैल तक फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल तय था, लेकिन कोरोना के कारण शूट नहीं हो पाया। इसके बावजूद सलमान ने सभी लोगों के खातों में पैसे भेज दिए। इस काम के लिए सलमान की हर तरफ वाहवाही हो रही है। हालांकि, अभी तक सलमान ने ऑफिशियली इस बात की जानकारी नहीं दी है।
बता दें कि कोरोना की वजह से फिल्म राधे की शूटिंग बंद है। मगर इस बीच खबर आई थी कि सलमान घर पर ही रहकर फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सलमान यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि फिल्म राधे के पोस्ट प्रोडक्शन पर असर ना पड़े, इसीलिए उन्होंने अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस से मूवी के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू कर दिया है।

إرسال تعليق