बर्षो बाद 'टिप टिप बरसा पानी' को लेकर रवीना टंडन ने किया ये खुलाशा


साल 1994 में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की रिलीज हुई फिल्म मोहरा का गाना टिप टिप बरसा पानी आज भी बहुत पॉपुलर है। यह गाना उस दौर में ब्लॉकबस्ट साबित हुआ था, लेकिन क्या आपको पता है जब इस गाने की शूटिंग चल रही थी तब रवीना टंडन बहुत बीमार थीं।

यह खुलासा रवीना ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। उन्होंने बताया, 'इस गाने को 4 दिन में शूट किया गया था। यह कंस्ट्रक्शन साइट पर शूट हुआ था जहां, पत्थर और कीलें पड़ी थीं और उनको नंगे पैर शूट करना था। इतना ही नहीं यह गाना बारिश वाला था तो मुझे भीगना भी था।'

रवीना ने कहा, 'पानी काफी ठंडा था, जिस वजह से मुझे बुखार आ गया था। सबसे ज्यादा दिक्कत इस बात की थी कि इस दौरान मेरे पीरियड्स चल रहे थे।' रवीना ने इतनी परेशानी में होने के बावजूद इस गाने की शूटिंग की थी जो बाद में सुपरहिट साबित हुआ। इस गाने में रवीना के साथ अक्षय कुमार भी थे।

बता दें कि यह गाना नए वर्जन में एक बार फिर दर्शकों को सुनाई देगा। फिल्म सूर्यवंशी के लिए गाने को रीक्रिएट किया गया है। गाने में अक्षय के साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ नजर आएंगी। फिल्म 24 मार्च,2020 को रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना के चलते रिलीजिंग फिलहाल के लिए टाल दी गई है।  

Post a Comment

أحدث أقدم