आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाडी और कोच टॉम मुड़ी इन दिनों कमेंट्री करने में व्यस्त है। और अक्सर ट्वीटर पर दिखाई देते है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी व कमेंटेटर टॉम मूडी ने अपने ट्विटर हैंडिल पर फॉलोवर्स को सवाल पूछने के लिए आमंत्रित किया।इस दौरान एक यूजर ने मूडी से पूछा- भारतीय टीम में उनका पसंदीदा फील्डर कौन है? जवाब में मूडी ने रविंद्र जडेजा को चुना।
टीम इंडिया में हमेशा से ही शानदार फील्डिर्स रहे हैं। इसमें सुरेश रैना, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों ने अपनी फील्डिंग से हर किसी को हैरान किया है। इसमें यदि हम जडेजा की बात करें तो वह मौजूदा वक्त में भारतीय टीम में सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं।
ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि जडेजा अपनी शानदार फील्डिंग के दम पर मैच का रुख पलटने में माहिर हैं। एक या दो नहीं बल्कि सैकड़ों बार उन्होंने ये कारनामा किया है। ऑलराउंडर खिलाड़ी भारत की जीत में न केवल बल्लेबाजी, गेंदबाजी से सहायता करता है बल्कि फील्डिंग भी मैच जिताऊ रहती है।



إرسال تعليق