क्रिकेट का खेल काफी लोकप्रिय हो चूका है। जो विश्व के कई बड़े देशो में खेला जाने लगा है। और आज दुनियाभर में क्रिकेट की कई लीग शुरू हो चुकी है। लेकिन आपको बता दे की भारतीय खिलाडी क्यों विदेशी लीग में नहीं खेलते है। आईपीएल जैसी टी20 लीग होने के बाद भी कुछ भारतीय खिलाड़ी विदेशी टी20 लीग खेलना चाहते है।हालाँकि बीसीसीआई का नियम है की जब तक कोई खिलाड़ी संन्यास की घोषणा नहीं करता है तब वो कोई भी विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल सकता है। जिसके कारण ही युवराज सिंह जैसे दिग्गज को संन्यास का फैसला लेना पड़ा।
अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक सवाल उठाया की क्यों भारतीय खिलाड़ियों को बाहर के टी20 लीग खेलने का अवसर नहीं मिलता तो इसका जवाब देते हुए पूर्व भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने इसका जवाब भी दिया। उन्होंने यूट्यूब चैनल पर ही कहा कि
” जहाँ तक मैं कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों की बात करूँ तो मैं नहीं समझता कि ये अच्छा होगा। कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों को विदेशी लीग नहीं खेलना चाहिए।यदि वो टीम का भी हिस्सा नहीं है तो भी उन्हें पहले जाकर घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए और अपने खेल में सुधार करना चाहिए।”
यदि किसी खिलाड़ी के पास कॉन्ट्रैक्ट नहीं भी है तो भी उसे क्यों परमीशन बीसीसीआई से नहीं मिलनी चाहिए। जिसके बारें में बोलते हुए पूर्व भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा कि” बाकि यदि विश्व को कोई दूसरी टी20 लीग है जो आईपीएल के बाद मौजूद हैं तो वो बिग बैश लीग है। जोकि दिसंबर और जनवरी में खेली जाती है।मुश्किल ये है की उसी समय भारत में घरेलू क्रिकेट चल रहा होता है।जिसके कारण बीसीसीआई इन खिलाड़ियों को परमीशन नहीं देना चाहती है।”



إرسال تعليق