1. अगर पार्टनर के हर बात में नेगेटिविटी झलकती हो जैसे कि वो बार बार कहे कि “मैं शादी नहीं करना चाहता” या फिर “ मैं रिश्ते अच्छे से नहीं निभा पाता हूं” तो समझ लें की कुछ गड़बड़ है। इन बातों से पता चलता है कि वो सच में अभी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं है।
2. कुछ लोगों की ये आदत होती है कि वे रिश्ते में अपनी हर बात जबरदस्ती मनवाना चाहते हैं चाहे सामने वाले की मर्जी हो या ना हो। अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है और आप हमेशा दवाब में रहती हैं तो समझ लें कि आपके पार्टनर भावनात्मक रूप से आपसे जुड़े नहीं हैं।
3. जब भी आपको ज़रूरत पड़ती हो अगर उस समय आपके पार्टनर उपलब्ध न हों और वे सिर्फ तभी आपके लिए उपलब्ध हों जब उन्हें सहूलियत हो तो यह लक्षण दर्शाता है कि वे रिश्ते को सीरियसली नहीं ले रहे हैं। सिर्फ आई लव यू कह देना ही प्यार नहीं होता है बल्कि एक दूसरे के मौके पर काम आना और मदद करना ही असली प्यार है।
4. अगर आप दोनों में अक्सर ईगो को लेकर लड़ाइयां होती रहती हैं और कोई एक दूसरे की बात नहीं समझ रहा है तो यह दर्शाता है की अभी आपका रिश्ता परिपक्व नहीं हुआ है। इसलिए एक दूसरे के साथ ज्यादा टाइम बिताएं और एक दूसरे को ठीक से समझने की कोशिश करें।
5. अगर वे बार बार आपके पुराने रिलेशनशिप को लेकर आपसे बहस करते हैं और इस बात को लेकर आप दोनों में अक्सर लड़ाइयां हो रही हैं तो जान लें कि अभी वे पूरी तरह से आपसे अटैच नहीं हो पायें हैं। अभी उनमें मैच्योरिटी नहीं आई है। इसके लिए एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताएं और रेस्पेक्ट करें।
6. अगर कोई रिलेशनशिप के कुछ ही दिन बाद आपको सेक्स के लिए फ़ोर्स करने लगे और इसमें आपकी मर्जी ना पूछे तो यह सरासर गलत है। ऐसे लोग सिर्फ सेक्स करने के लिए प्यार का नाटक करते हैं।
7. अगर आप कुछ भी नया काम शुरू करें और उस समय वे वादा करने के बावजूद मौके पर ना पहुंचे तो यह भी उनकी लापरवाही दर्शाता है। अगर बार बार वे आपके ख़ास मौके पर कोई बहाना बनाकर नहीं आते हैं तो समझ लें कि इमोशनली वे आपके उतने करीब नहीं हैं।





إرسال تعليق