दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया। इस दौरान मनीष सिसोदिया समेत अन्य पार्टी के नेता मौजूद रहे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब देश में अच्छा इलाज, सुरक्षा, हर किसी को पानी, खाना मिल पाएगा तो ही देश आगे बढ़ेगा। मेनिफेस्टो में महिला सुरक्षा और वायु गुणवत्ता पर नियंत्रण के साथ-साथ अन्य मुद्दे शामिल हैं। मेनिफेस्टो में आम आदमी के मुद्दों पर फोकस किया गया है।
आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र के बड़े वादे...
>> महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन
>> दिल्ली जनलोकपाल बिल
>> दिल्ली स्वराज बिल
>> हर घर पर राशन की डिलीवरी
>> एक सीनियर सिटीजन को तीर्थयात्रा
>> स्कूल पाठ्यक्रम में देशभक्ति
>> युवाओं के लिए अंग्रेजी बोलने का कोर्स
>> सफाईकर्मियों की नियुक्ति
>> ट्रेडर्स पर नहीं पड़ेंगे छापे
>> 24 घंटे खुलेंगे बाजार
إرسال تعليق