पाक सेना के मैसेज बाद डोभाल ने कहा "वो कह रहें हैं क्या हमें तुम्हारे लिए चूड़ियां भेजनी चाहिए?"


राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कहा है कि पाकिस्‍तान आतंक के माध्यम से घाटी में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्‍तानी सेना की बातचीत इंटरसेप्‍ट की हैं, जिनमें कई अहम तथ्य सामने आए हैं। उन्‍होंने बताया कि बॉर्डर के साथ 20 किमी की दूरी पर पाकिस्तानी संचार टॉवर हैं, वे संदेश भेजने का प्रयास कर रहे हैं।


डोभाल ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा- “सीमा से लगते 20 किलोमीटर के दायरे में पाकिस्तानी टावर्स लगे हुए हैं। वह मैसेज भेजने की कोशिश कर रहे हैं। हमने यह सुना कि वे अपने लोगों से यह बोल रहे हैं कि कैसे इतने सेब के ट्रक घूम रहे हैं, उन्हें क्यों नहीं रोक सकते? क्या हमें तुम्हारे लिए चूड़ियां भेजनी चाहिए?” NSA अजीत डोभाल ने कहा कि मैं पूरी तरह से विश्वस्त हूं कि अधिकतर कश्मीरी लोग धारा 370 को हटाए जाने का समर्थन करते हैं। वे ज्यादा से ज्यादा आर्थिक प्रगति, अपने उज्‍जवल भविष्‍य और रोजगार के मौकों को देख रहे हैं। सिर्फ कुछ बदमाश प्रवृति के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। 


NSA अजीत डोभाल ने आगे कहा है कि जम्मू कश्मीर में सेना के अत्‍याचारों का कोई सवाल ही नहीं उठता। केवल राज्य पुलिस और कुछ केंद्रीय बल कानून बंदोबस्त संभाल रहे हैं। आतंकियों को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना है। इसके अतिरिक्त उन्‍होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर के भौगोलिक क्षेत्र का 92.5 प्रतिशत बंदिशों से मुक्त है।

Post a Comment

أحدث أقدم