बता दें कुछ दिन पहले ही शमा की समुद्र किनारे बिकनी में तस्वीरें वायरल हुई थीं। यहां वो अपने मंगेतर के साथ मस्ती करती दिखी थीं।
शमा के करियर की बात करें तो उन्होंने अपना करियर टीवी से शुरू किया था। वो सीरियल 'ये मेरी लाइफ है' से चर्चा में आई थीं। कुछ समय के लिए शमा लाइम लाइट से दूर हो गईं। इसके बाद जब वो वापस लौटीं तो उनका रंग-रूप बदला हुआ था।
इसको लेकर शमा ने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी।
दरअसल, वो बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रही थीं। ये एक तरह की मानसिक बीमारी है। वो इस बीमारी से इतनी परेशान हो चुकी थीं कि बार-बार खुदकुशी करने की सोचती थीं।
एक समय ऐसा आया जब उन्होंने ज्यादा मात्रा में नींद की गोलियां खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। शमा कुछ समय पहले ही इस बीमारी से ठीक हुई हैं।






إرسال تعليق