1. जब आसमान से प्रेम बरस रहा हो, तो थोड़ी शरारत तो बनती है। प्यार भरी यह शरारत आपके रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करेगी। थोड़ा नॉटी होकर आप इस मौसम का और भी लुत्फ उठा पाएंगे। यह नजदीकियां आपको एक्साइटमेंट देंगी। इससे आपकी नजदीकी और बढ़ेगी।
2. बारिश में अपने पार्टनर के साथ लॉग ड्राइव पर जाना तो बनता है। क्योंकि इस मौसम में लॉन्ग ड्राइव का अपना ही मजा है। रिमझिम फुहारों में अनजानी राह पर आपका साथी ही आपका हमसफर हो, तो कहना ही क्या। रास्ते में कहीं रुककर प्रेम भरी हवाओं को महसूस करें। इससे आपकी डेटिंग का मजा कई गुना बढ़ जाएगा।
3. जब प्रेम बरखा में भीगना ही तो फिर भला छाते का क्या काम। छाते को रखें एक ओर और हो जाएं बरसात में सराबोर। साथी के साथी बारिश में भीगने का अपना ही मजा है। आप चाहें तो ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ स्टाइल में ‘एक अकेली छतरी में आधे-आधे भीग’ सकते हैं। और साथी के साथ आधे गीले, आधे सूखे से रूमानी तो कुछ भी नहीं।
4. बारिश में भीगने के बाद अब आप को सर्दी तो जरूर लगेगी। ऐसे में दोनों अगर एक साथ आग के पास बैठें तो बात ही क्या। तो आप क्यों इस मौसम का फायदा उठाने से चूक रहे हैं।
5. अगर आपका कहीं बाहर जाने का मन नहीं है, तो चिंता की कोई बात नहीं। घर के ऑंगन या बालकनी में बैठकर भी बारिश का मजा लिया जा सकता है। हाथों में कॉफी मग लिए अपने साथी के साथ बूंदों को बरसते देखना भी कम रोमांटिक नहीं हैं।



إرسال تعليق