बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी। ऐसे में पर्यटन स्थलों पर जयवपुरवासी बारिश का लुत्फ उठाते दिखे बारिश के साथ जमकर मस्ती करते दिखे।
वहीं तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जिसके चलते कई जगह यातायात बाधित हो गया। कहीं तो जाम की स्थित बन गई। सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
शहर में मालवीय नगर, झालाना डूंगरी, जे एल एन मार्ग, बापू नगर, गोपालपुरा बाईपास, मानसरोवर, महारानी फार्म, दुर्गापुरा, महेश नगर, बरकत नगर, गुर्जर की थड़ी, टोंक रोड सहित परकोटे में कई जगह जोरदार बारिश हुई।
जोरदार हो रही बारिश से सड़कें लबालब हो गईं, नाले उफनने लगे। इसी के साथ जिला प्रशासन, नगर निगम और जेडीए की नाकामी भी उजागर हो गई

إرسال تعليق