काली घटाओं के साथ जयपुर में भारी बारिश का दौर चालू, यातायात बुरी तरह बाधित


जयपुर, राजधानी में मंगलवार सुबह जहां उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे, वहीं दोपहर में काली घटाएं छा गई और तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब तीन बजे पूरे शहर में झमाझम बारिश की झड़ी लग गई। शहर के अलग अलग जगहों पर जमकर बारिश हो रही है।

बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी। ऐसे में पर्यटन स्थलों पर जयवपुरवासी बारिश का लुत्फ उठाते दिखे बारिश के साथ जमकर मस्ती करते दिखे।

वहीं तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जिसके चलते कई जगह यातायात बाधित हो गया। कहीं तो जाम की स्थित बन गई। सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

शहर में मालवीय नगर, झालाना डूंगरी, जे एल एन मार्ग, बापू नगर, गोपालपुरा बाईपास, मानसरोवर, महारानी फार्म, दुर्गापुरा, महेश नगर, बरकत नगर, गुर्जर की थड़ी, टोंक रोड सहित परकोटे में कई जगह जोरदार बारिश हुई।

जोरदार हो रही बारिश से सड़कें लबालब हो गईं, नाले उफनने लगे। इसी के साथ जिला प्रशासन, नगर निगम और जेडीए की नाकामी भी उजागर हो गई

Post a Comment

और नया पुराने