विधायक ने कहा, "मैं एक विधायक के रूप में इस फैसले का स्वागत करती हूं। भारतीय नारी होने के नाते यह मेरी व्यक्तिगत राय है। यह मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। इसका जरा-सा भी राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "इससे जम्मू एवं कश्मीर के लोग मुख्यधारा से जुड़ जाएंगे। एक विधायक की हैसियत से मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं। मैं एक जनप्रतिनिधि हूं, अत: मुझे जनता के साथ रहना चाहिए। किसी भी बात का बेवजह विरोध ठीक नहीं है।"
अदिति सिंह ने यहीं पर सरकार को नसीहत भी दी और कहा कि "इस मामले पर सरकार को बारीकी से ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। इस मामले का राजनीतिकरण न करके इसे राष्ट्रीय मुद्दा बना कर आगे बढ़ा जाए।"

एक टिप्पणी भेजें