बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'एक अत्यंत दुखद समाचार! एक बहुत ही प्रबल राजनीतिज्ञ, एक मिलनसार व्यक्तिव, एक अद्भुत प्रवक्ता। आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना।' दरअसल एक यूजर ने बिग बी और सुषमा स्वराज की फोटो के साथ ट्वीट किया था। अमिताभ ने उसी ट्वीट के साथ ये लिखा।एक अत्यंत दुखद समाचार ! एक बहुत ही प्रबल राजनीतिज्ञ , एक मिलनसार व्यक्तिव , एक अद्भुत प्रवक्ता । आत्मा की शांति के लिए , प्रार्थना 🙏 https://t.co/TRikqtswd9— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) 6 August 2019
हेमा मालिनी ने दुख जताते हुए अपने साथ सुषमा स्वराज की फोटो शेयर की और लिखा, 'सुषमा स्वराज जी अब नहीं रहीं। हमारे राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति है। व्यक्तिगत रूप से, वे संसद में हमेशा मेरी एक अच्छी दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक रहीं। मृदुभाषी लेकिन दृढ़, हमेशा लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील, वे कई मायनों में यूनिक थीं और हमेशा जनता के लिए खुद को समर्पित करती थीं।'Sushma Swaraj ji is no more.A big loss to our nation. Personally,she was always a good friend, philosopher & guide throughout my years in Parliament.Soft spoken yet firm, always empathetic to people’s problems, she was unique in many ways &endeared herself to the public always🙏 pic.twitter.com/fbB806MBeR— Hema Malini (@dreamgirlhema) 7 August 2019
अमिताभ और हेमा के अलावा कई अन्य सितारों ने भी सुषमा स्वराज को लेकर ट्वीट किया। एक्ट्रेस अनुष्मा शर्मा ने लिखा, 'सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले।'Saddened to hear about the sudden demise of Sushma Swaraj ji . May her soul rest in peace 🙏— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) 6 August 2019
India has lost its extraordinary leader, minister and personality.. May God bless her soul 🙏 #SushmaSwaraj— Arjun Kapoor (@arjunk26) 6 August 2019
अर्जुन कपूर ने ट्वीट किया, 'भारत ने अपने असाधारण नेता, मंत्री और व्यक्तित्व को खो दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' वहीं संजय दत्त ने लिखा, 'RIP सुषमा जी। उनके निधन के बारे में सुनकर मैं शॉक्ड हो गया। वे हमेशा मेरे करीबी थीं और शुरुआती दिनों से ही बेहद दयालु थीं। इस बड़े लोस के लिए उनके परिवार और हमारे पूरे देश को मेरी हार्दिक संवेदना।'

एक टिप्पणी भेजें