सूत्रों ने कहा कि जिन आतंकवादियों को निशाना बनाया गया, वे कई बम हमलों के लिए जिम्मेदार हैं। ये आतंकवादी मंगलवार शाम उत्तरी काबुल में सड़क के किनारे हुए बम विस्फोट के लिए भी जिम्मेदार हैं, जिसमें एंटी नारकोटिक्स के पांच जवानों की मौत हो गई थी।
प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल शाह के अनुसार, घंटों चली मुठभेड़ में दो विस्फोट भी हुए। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सूत्र ने कहा, "हमले की और जानकारी मीडिया से बाद में साझा की जाएगी।"
लगभग 50 लाख की आबादी वाली राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो साल में कई आतंकवादी हमले हो चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें