सुषमा स्वराज के निधन पर बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं, ऐसे किया दुख प्रकट


पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। जैसी ही ये खबर आई, वैसे ही पूरे देश में शोक का माहौल फैल गया। हर कोई सुषमा स्वराज की मौत के खबर से शॉक्ड है। आम जनता से लेकर नेताओं तक, सब इस पर दुख जता रहे हैं। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। कई सेलेब्स सुषमा स्वराज के निधन पर दुख प्रकट कर चुके हैं।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'एक अत्यंत दुखद समाचार! एक बहुत ही प्रबल राजनीतिज्ञ, एक मिलनसार व्यक्तिव, एक अद्भुत प्रवक्ता। आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना।' दरअसल एक यूजर ने बिग बी और सुषमा स्वराज की फोटो के साथ ट्वीट किया था। अमिताभ ने उसी ट्वीट के साथ ये लिखा।
हेमा मालिनी ने दुख जताते हुए अपने साथ सुषमा स्वराज की फोटो शेयर की और लिखा, 'सुषमा स्वराज जी अब नहीं रहीं। हमारे राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति है। व्यक्तिगत रूप से, वे संसद में हमेशा मेरी एक अच्छी दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक रहीं। मृदुभाषी लेकिन दृढ़, हमेशा लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील, वे कई मायनों में यूनिक थीं और हमेशा जनता के लिए खुद को समर्पित करती थीं।'
अमिताभ और हेमा के अलावा कई अन्य सितारों ने भी सुषमा स्वराज को लेकर ट्वीट किया। एक्ट्रेस अनुष्मा शर्मा ने लिखा, 'सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

अर्जुन कपूर ने ट्वीट किया, 'भारत ने अपने असाधारण नेता, मंत्री और व्यक्तित्व को खो दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' वहीं संजय दत्त ने लिखा, 'RIP सुषमा जी। उनके निधन के बारे में सुनकर मैं शॉक्ड हो गया। वे हमेशा मेरे करीबी थीं और शुरुआती दिनों से ही बेहद दयालु थीं। इस बड़े लोस के लिए उनके परिवार और हमारे पूरे देश को मेरी हार्दिक संवेदना।'

Post a Comment

أحدث أقدم