Whatsapp पर अपना सीक्रेट ग्रुप बनाने के लिए आपको कुछ मिनटों के लिए किसी एक दोस्त को उस नए ग्रुप से जोड़ना होगा। सीक्रेट ग्रुप के लिए आप वॉट्सऐप पर सबसे पहले किसी भी नाम से एक नया ग्रुप बनाएं। आप कुछ मिनटों के लिए एक दोस्त को इस ग्रुप से जोड़ लें। दोस्त को जोड़ने के साथ नया ग्रुप बन जाएगा।
अब आप उस वॉट्सऐप ग्रुप के ग्रुप इंफो (Group info) पर जाएं। इसके लिए आपको ग्रुप में पहुंचकर ऊपर दाएं तरफ दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करना होगा। तीन डॉट पर क्लिक करते ही आप ग्रुप इंफो पर पहुंच जाएंगे, जहां ग्रुप के बारे में जानकारी दी गई होगी।
वहां पहुंचकर आप अपने दोस्त को ग्रुप से रिमूव (हटा) कर दीजिए। अब आप उस ग्रुप में अकेले रह जाएंगे। यानी, यह आपका पर्सनल या सीक्रेट ग्रुप हो जाएगा। दोस्त को रिमूव करने के बाद ग्रुप इंफो में ही जाकर आप अपनी सहूलियत के हिसाब से इसका नाम बदल सकते हैं।
यह प्रोसेस पूरा करते ही वॉट्सऐप पर आपका सीक्रेट ग्रुप तरह हो जाएगा। किसी भी व्यक्ति की इस तक पहुंच नहीं होगी। आप इस ग्रुप में अपने फोटो, विडियो, जरूरी लिंक और डॉक्यूमेंट्स रख सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें