रूमाल के इन उपाय से ​बदल जाएगी किस्मत, मिलेंगे अनुकूल परिणाम


किसी भी इंसान की जिंदगी में तरह-तरह की परेशानियां आती हैं जिससे तनाव बना रहता है इस दौरान विभिन्न उपाय किए जाते हैं मगर उसके बाद राहत नहीं मिल पाती है। अगर रूमाल के अचूक उपाय किए जाए तो समस्याओं से छुटकारा मिलने लगता है और मन मुताबिक अनुकूल परिणाम प्राप्त होते हैं।

1. रूमाल का उपयोग करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी अन्य व्यक्ति का रुमाल उपयोग में न लें और अपना रूमाल भी किसी को नहीं दें अन्यथा नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। रुमाल का रंग हल्का भी होना चाहिए और रूमाल को हमेशा साफ ही रखना चाहिए।

2. रूमाल को जब भी अपनी जेब में रखें तो उसे 4 या 6 फोल्ड कर ही रखना चाहिए तभी सकारात्मकता प्राप्त होती है और बडी सफलता मिलती है।कई लोगों को अपने व्यवसाय में लगा​तार हानि का सामना करना पड़ जाता है। इस स्थिति में पीले रंग का रुमाल रखना श्रेष्ठ उपाय है जिससे सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं।

3. जो भी रुमाल आप इस्तेमाल करते हैं उस पर कुछ लिखा हुआ नहीं होना चाहिए अन्यथा मा​नसिक स्थिति पर विपरीत असर पडता है और एकाग्रता में भी कमी आती है।

4. जिन जातकों की कुंडली में मंगल दोष या मंगल की स्थिति अनुकूल नहीं है तो उन्हें लाल रंग के रूमाल से परहेज करना चाहिए।

5. रूमाल को हमेशा धुला हुआ और साफ-सथुरा ही रखना चाहिए अन्यथा गंदे रूमाल की वजह से नकारात्मकता हमारे जीवन में भी प्रवेश कर सकती है।

Post a Comment

और नया पुराने