सोमवार को इसरो ने करीब 2 बजकर 43 मिनट पर चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था और स्थानीय समय के अनुसार शाम के करीब 7.30 बजे यह ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड क्षेत्र में आसमान में चमकता हुआ दिखाई दिया। चंद्रयान की चमक को देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए।
एक शख्स ने सबसे पहले शाम लगभग 7:30 बजे सुदूर उत्तर-पश्चिम क्वींसलैंड के जूलिया क्रीक कारवां पार्क के ऊपर रोशनी (चंद्रयान-2) देखी। उसके बाद वो इसके बारे में पता लगाने के लिए एबीसी नॉर्थ वेस्ट की फेसबुक पेज पर पहुंच गया और अपने सवाल का जवाब मांगने लगा।
वहीं एक ओर व्यक्ति ने आकाश में अजीब रोशनी देखकर तुरंत अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया जिसमें वो कहते हुए सुने जा सकते हैं कि, 'इसे देखो, यह एक एलियन या यूएफओ है'।
इसे वाकये को लेकर वहां सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई और पार्क में मौजूद लोगों ने तस्वीरें शेयर करनी शुरू कर दी। कोई इसे यूएफओ बताने लगा तो कोई इसे दूसरे ग्रह का एलियन कहने लगा। हालांकि बाद सदर्न क्वींसलैंड विश्वविद्यालय में एस्ट्रोफिजिक्स के प्रोफेसर जोन्टी हॉर्नर ने कहा कि यह किसी रॉकेट की तरह दिखता है। उन्होंने कहा आज दोपहर भारत ने अपने दूसरे चन्द्रमा मिशन चन्द्रयान-2 का प्रक्षेपण किया था। लिहाजा हो सकता है कि लोगों ने चन्द्रयान-2 के ही दीदार किये हों।





إرسال تعليق