कई खबरें ऐसी भी आईं जिनमें कहा जा रहा है कि वरुण दिसंबर 2019 में अपनी गर्लफ्रेंड को दुलहनियां बना रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी कर सकते हैं जहां प्रियंका चोपड़ा ने शादी की थी।
हालांकि इन सबके बीच सुना है कि दोनों अपनी शादी 2020 तक शिफ्ट करने का प्लान बना रहे हैं। इसकी वजह बताई जा रही है कि दिसंबर उनके लिए बिजी महीना होगा। इस महीने वरुण अपने पिता डेविड धवन के साथ कुली नंबर 1 की रीमेक में लीड रोल में होंगे।
उनकी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी भी अगले साल 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म पहले नवंबर 2019 में रिलीज होनी थी अब इसकी डेट बढ़ा दी गई है। इस वजह से भी कयास लगाए जा रहे थे कि वरुण की शादी दिसंबर 2019 में ही है।




إرسال تعليق