यूट्यूब पर इस लड़की के वीडियो ने लोगों के दिलों पर बरसाया कहर


सोशल मीडिया पर किसका वीडियो कब और कैसे वायरल हो जाए, यह कह पाना थोड़ा मुस्किल है। सोशल मीडिया आज एक ऐसा माध्यम बन चुका है जहां पर हर कोई उससे जुड़ना चाहता है, क्योंकि इसके माध्यम से आज देश के युवा पूरी दुनिया के सामने अपना टैलेंट दिखाने में सफल साबित हो रहे हैं। जिन लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का कोई मौका नहीं मिल पाता, ऐसे लोगों के लिए सोशल मीडिया आज एक वरदान के रूप में देखा जाता है।

सोशल मीडिया ने उन लोगों को आगे बढ़ने में मदद की है, जो उस लायक हैं। इसी क्रम में बात करने जा रहे हैं ख्वाहिश गल नाम की एक लड़की की, जिनके वीडियो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। ख्वाहिश यूट्यूब पर एक सिंगर के साथ-साथ एक अच्छी परफॉर्मर भी हैं। वह बॉलीवुड के गानों को अपने आवाज में गाती हैं और उस पर परफॉर्म भी करती हैं। इन दिनों उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में ख्वाहिश अपनी आवाज में बॉलीवुड सॉन्ग 'हारे-हारे हारे हम तो दिल से हारे' गाने को गाती नजर आ रही हैं। ख्वाहिश की आवाज में यह गाना इंटरनेट पर लोगों को बेहद पंसद आर रहा है। इस गाने को गाते हुए वह साथ में परफॉर्म भी करती हुई दिख रही हैं। अब तक इस वीडियो को 18 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Post a Comment

أحدث أقدم