सोशल मीडिया ने उन लोगों को आगे बढ़ने में मदद की है, जो उस लायक हैं। इसी क्रम में बात करने जा रहे हैं ख्वाहिश गल नाम की एक लड़की की, जिनके वीडियो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। ख्वाहिश यूट्यूब पर एक सिंगर के साथ-साथ एक अच्छी परफॉर्मर भी हैं। वह बॉलीवुड के गानों को अपने आवाज में गाती हैं और उस पर परफॉर्म भी करती हैं। इन दिनों उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में ख्वाहिश अपनी आवाज में बॉलीवुड सॉन्ग 'हारे-हारे हारे हम तो दिल से हारे' गाने को गाती नजर आ रही हैं। ख्वाहिश की आवाज में यह गाना इंटरनेट पर लोगों को बेहद पंसद आर रहा है। इस गाने को गाते हुए वह साथ में परफॉर्म भी करती हुई दिख रही हैं। अब तक इस वीडियो को 18 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें