आज DC के खिलाफ CSK की जीत पक्‍की! आंकड़े कर देंगे हैरान


आईपीएल 12 का दूसरा क्‍वालिफायर आज खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। वहीं, इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, लिहाजा महेंद्र सिंह धोनी और श्रेयस अय्यर की टीमों के बीच होने वाली ये भिड़ंत रोमांचक हो सकती है। लेकिन आंकड़े इस मैच में चेन्‍नई की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।

आज 10 मई है और आईपीएल में यह तारीख महेंद्र सिंह धोनी की चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के लिए 'लकी' है। अब तक इस तारीख को उसने चार मैच खेले हैं और हर बार बाजी हाथ लगी है।

अगर क्‍वालिफायर 2 की दूसरी टीम की बात करें तो दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अब तक 10 मई को छह मैच खेले हैं। इस दौरान उसे 3 मैचों में जीत तो इतने ही मैचों में हार मिली है। साफ है कि दिल्‍ली अपने विरोधी के मुकाबले पिछड़ती नजर आ रही है।

आईपीएल में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच अब तक 20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान चेन्‍नई ने 14 तो श्रेयस अय्यर की टीम ने 6 बार बाजी मारी है। जबकि मौजूदा सीजन में चेन्नई ने ही दिल्ली कैपिटल्स को चेपक पर 80 रन से शिकस्त देकर प्‍वाइंट टेबल में दूसरा स्थान हासिल करने से रोक दिया था। अब एक बार फिर क्वालीफायर दो में महेंद्र सिंह धोनी की टीम उसकी राह में खड़ी है। हालांकि एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी देकर क्‍वालिफायर दो में जगह बनाने के कारण दिल्‍ली के हौसले बुलंद हैं। दिल्‍ली ने कई साल बाद प्‍लेऑफ में जगह बनाई है तो चेन्नई सुपर किंग्स इस तरह के बड़े मैचों में खेलने की आदी है। वह तीन बार इस खिताब को जीतने के अलावा चार बार रनर अप रह चुकी है।

Post a Comment

और नया पुराने