आज 22 साल की हुईं आमिर खान की बेटी ईरा, बिकिनी में शेयर करती हैं ऐसी हॉट तस्वीरें


बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी ईरा खान का आज जन्मदिन है और वो 22 साल की हो गई हैं। ईरा बाकी स्टार किड्स से अलग हैं।


 जहां एक तरफ सारा अली खान, जान्हवी कपूर और सुहाना खान लाइमलाइट में बनी रहती हैं वहीं दूसरी तरफ ईरा को लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है, हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।


ईरा काफी खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। उनकी तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ईरा बहुत ग्लैमरस हैं। ईरा अक्सर अपनी बिकिनी तस्वीरें भी शेयर करती हैं। कुछ समय पहले ईरा का नाम चर्चा में आया था और वजह थी उनकी कुछ तस्वीरें।


ये तस्वीरें ईरा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं जिसमें वो एक लड़के मिशाल कृपलानी के साथ नजर आ रहीं थीं। खबरें आईं कि ईरा मिशाल को डेट कर रही हैं।


ईरा ने जो तस्वीरें मिशाल के साथ शेयर की थीं उनमें दोनों के बीच की खास बॉन्डिंग देखी जा सकती है। ईरा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को मिशाल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि पहले इस बिल्डिंग में आने की इजाजत नहीं थी लेकिन अब हम इसकी छत पर हैं।


मालूम हो कि इससे पहले भी ईरा कई बार मिशाल के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रही हैं। ईरा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी कई तस्वीरें हैं जिनमें उन्हें मिशाल को किस और हग करते देखा जा सकता है।


इतना ही नहीं ईरा ने मिशाल को वेलेंटाइंस डे भी विश किया था। बता दें कि ईरा आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। ईरा अपने पापा के काफी करीब हैं और अक्सर उनके साथ दिखाई देती हैं और तस्वीरें भी शेयर करती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने