बिहार की राजधानी पटना में बलात्कार की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिस पर आपको विश्वास करना मुश्किल तो हो ही जाएगा, साथ ही इंसान को इंसान कहलाने में भी शर्म महसूस होगी। आपने बलात्कार की कई घटनाओ के बारे में सुना होगा। परन्तु ऐसी घटना कही नहीं सुनी होगी। हवस की आग में जलने वाले एक सिरफिरे दरिंदे ने गर्भवती बकरी का किडनैप कर किया रेप, बकरी की मौत। आप भी जाने क्या है पूरा मामला।
आरोपी की पहचान 27 साल के मोहम्मद सिमराज के रूप में हुई है, आरोपी बिहार के मधेपुरा जिले का निवासी है। मोहम्मद सिमराज पटना में दिहाड़ी मजदूर का काम करता है और मंगलवार की शाम तकरीबन 4 बजे वो शराब के नशे में धुत था। जहां इस दौरान उसने गर्भवती बकरी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। बताया जा रहा है कि यह बकरी उसके पड़ोसी की थी।
पुलिस के मुताबिक, यह बकरी मोहम्मद के पड़ोसी महजनी देवी की बताई जा रही है। जब महजनी देवी को बकरी नहीं मिली तो उसे तलाशना शुरू किया। कुछ देर बाद जब वो घर के पीछे गई, तो वहां उसे मृत अवस्था में पाया। इसके बाद परसा बाजार पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को फौरन गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का भी मेडिकल कराया गया। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

إرسال تعليق