दमदार डांस के बाद IPS ऑफिसर बनकर गोलियां बरसाती नजर आई सपना चौधरी


सपना चौधरी इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं, अपने लटके झटके दमदार डांस से सबको अपना दिवाना बनाने के बाद अब सपना अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। यह तो सबको पता है कि सपना जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं और उनकी डेब्यू फिल्म का ट्रेलर सामने आया है।

फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स से फिल्मों में डेब्यू कर रही सपना चौधरी का इस फिल्म में दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसमें सपना चौधरी IPS ऑफिसर बनने का सपना देखती हैं और उनका यह सपना पूरा भी हो जाता है। दर्शकों को सपना का डांस की जगह अब पुलिसिया स्टंट्स देखने को मिलने वाला है। ट्रेलर में सपना के किरदार को देखकर ऐसा लग रहा है कि सपना ही फिल्म की हिरो हैं। इस फिल्म में सपना के अलावा विक्रांत आनंद, जुबेर के. खान, आंजू जाधव, नील मोटवानी और साई भलाल भी हैं।

फिल्म की कहानी की बात करे तो यह उन चार दोस्तों के उपर है जिनके सपने एक-दूसरे से काफी अलग हैं। कोई अमीर से शादी करना चाहती है तो किसी को पॉलिटिशन बनना है, वहीं सपना आईपीएस आधिकारी बनने का ख्वाब देखती हैं और उनका यह ख्वाब पूरा भी हो जाता है। बाद में वे दोस्त कुछ ऐसे ही झमेले में फंस जाते हैं, जहां मदद करने पहुंचती हैं सपना। हैदी अली अबरार निर्देशित इस फिल्म में पहली बार सपना दर्शकों के सामने कुछ अलग करती दिखेंगी।

Post a Comment

أحدث أقدم