वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की महिलाओं को हमेशा रखना चाहिए इन बातों का ध्यान


ज्योतिष शास्त्र में महिलाओं से संबंधित कई बातें बताई गई हैं। इनमें से कुछ बातें ऐसी हैं जो महिलाओं को रोज ध्यान रखनी चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से घर में सुख-शांति भी रहेगी और माँ लक्ष्मी जी की भी कृपा बनी रहेगी। तो आज हम आपको बता रहे है की वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की महिलाओं को हमेशा कौनसी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. घर में हमेशा साफ-सफाई रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर के सदस्यों का मन विकास के कार्यों में लगता है।

2. वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर की उम्रदराज महिलाओं को सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। इससे उनका और घर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा बने रहने की मान्यता है।

3. वास्तु शास्त्र की मानें तो अमावस्या के दिन पूरे घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर की समस्त नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। परिवार के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

4. खाने के कमरे में आईने को लगाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि उससे सकारात्मकता आकर्षित होती है और इसे खाद्य तथा संपत्ती के दोहरीकरण का प्रतिक माना जाता है।

5. एक अन्य वास्तु टिप्स में कहा गया है कि हफ्ते में एक दिन पानी में नमक डालकर पोछा लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर की कलह दूर होती है। परिवार के लोग आपस में मिलजुलकर रहते हैं।


Post a Comment

أحدث أقدم