बॉलीवुड मशहूर एक्ट्रेस और अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्द सागरिका घाटगे का जन्म 8 जनवरी 1986 कोल्हापुर में हुआ था। उनके जन्मदिन पर हम आपको सागरिका की अब तक की सबसे खूबसूरत तस्वीरें दिखा रहे हैं।
सागरिका मशहूर क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी है। उन्होंने जहीर से साल 2017 में शादी की थी। फिल्म 'चक दे इंडिया' के लिए सागरिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया था। इस फिल्म ने ही उन्हें सबसे खास पहचान दिलवाई थी।
सागरिका का नाता शाही परिवार से है। सूत्रों की माने तो सागरिका के पिता विजयेंद्र घाटगे हिंदी फिल्मों के पॉपुलर सेलेब्रिटी हैं। सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थीं।
सागरिका ने अपनी पढ़ाई के दौरान ही ऐड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों में आने के बाद से ही सागरिका की खूबसूरती पर सभी लोग कायल हो गए थे। सागरिका सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।








إرسال تعليق