इसलिए रात में जरुरी है अँधेरे में सोना, कम हो जाता है बिमारियों का खतरा


अक्सर हम रात में बत्ती बुझा देते है। हर कोई अंधेरे में सोना पसंद करता है और ये सेहत के अनुसार सही होता है। आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं किस तरह से आप अपनी सेहत का ख्याल रखें और अँधेरे में सोएं। अपने स्वास्थ्य को नियंत्रित रखने के लिए बायोलाजिकल क्लाक का सही होना और अंधेरे में सोना आवश्यक है।

बत्ती जलते रहने से क्या हो सकता है नुकसान:

# रात के समय कंप्यूटर में काम करते हैं या फिर कम बिजली में पढ़ते हैं तो इससे तनाव का स्तर बढ़ जाता है। असल में रात के समय प्राकृतिक रूप से अंधेरा हो रहा होता है जबकि हम कृत्रिम रोशनी में पढ़ने की कोशिश करते हैं। 

# यदि हम रात को सोते समय रोशनी जलाकर रखते हैं तो इसका रिश्ता कैंसर जैसी घातक बीमारी से है। इस सम्बंध में 10 साल तक हुए एक अध्ययन से इस बात की पुष्टि हुई है कि सोने के माहौल में यदि रोशनी हो तो ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका में 22 फीसदी की बढ़ोत्तरी होती है।

# रात में कृत्रिम रोशनी जलाए रखना हमारे मूड पर तो असर डालता है। कृत्रिम रोशनी के कारण हृदय सम्बंधी बीमारियां हमें धर दबोचती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो उम्र बढ़ने से जुड़ी तमामा बीमारियां भी कृत्रिम रोशनी के कारण हो सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم