स्वस्थ रहने के लिए अपनी बॉडी के हिसाब से ही करे एक्सरसाइज


वर्तमान जीवनशैली के कारण कम उम्र में ही लोग खतरनाक बीमारियों के शिकार हो जाते हैं, ऐसे में 100 साल तक जीने की संभावना न के बराबर होती है। सामान्‍यतया 40 साल के बाद व्‍यक्ति का शरीर बीमारियों का घर बनता जाता है, उसका इम्‍यून सिस्‍टम कमजोर हो जाता है, हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। स्वस्थ रहने के लिए आप एक्सरसाइज तो करते हैं लेकिन उसके पहले ये पता नहीं करते कि कौन-सी एक्सरसाइज आपके लिए अच्छी है। आज हम आपको बताएंगे कि स्वस्थ रहने के लिए आपको बॉडी के हिसाब से कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं बॉडी के हिसाब से आपके लिए कौन-सी एक्सरसाइज फायदेमंद होती है।

1. ऑरग्‍लास बॉडी :-
इस तरह के शरीर वाले लोगों का वजन तो तेजी से बढ़ जाता है लेकिन उसे कम करने में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अगर आपकी हड्डी की संरचना बड़ी, कूल्‍हें कंधों से बड़े और आपका शरीर का गोल, सुडौल या नर्म है तो आपकी बॉडी ऑरग्‍लास टाइप की है।

ऑरग्‍लास बॉडी वाले लोगों को ऐसा वर्कआउट करना चाहिए, जोकि आपके शरीर के लिए चुनौती और एनर्जी से भरा हो। इस तरह के वर्कआउट की शुरूआत 10 मिनट से करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। आप 30 सेकंड के साथ 2-4 सेट्स भी करें। इसे कम से कम 12-15 बार दोहराएं और हर सेट्स के बीच में थोड़ा-सा आराम करें। इसके अलावा आप हफ्ते में 3-5 दिन कार्डियो एक्‍सरसाइज भी कर सकते हैं। इससे भी आपका वजन तेजी से कम होगा।


2. एथलेटिक बॉडी :-
इन लोगों का फैट पेट के हिस्से में स्टोर होता है। इसके अलावा एथलेटिक बॉडी वाले लोगों के कंधे, कूल्हों से थोड़े बड़े, बड़ी और भारी बोन संरचना और कलाई-हाथ आनुपातिक अंगों से बड़े होते हैं।

इस तरह की बॉडी वाले लोगों को मसल्स टोन में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इसलिए आपको हल्की और भारी दोनों तरह की एक्सरसाइज करनी चाहिए। हल्‍के से मुश्किल वर्कआउट करने के लिए 2-3 सेट को 45 सेकंड के साथ 8-12 बार दोहराए और हर सेट्स के बीच में आराम करें। इसे हफ्ते में 2-3 बार में पूरा करें। इसके अलावा आप कार्डियों एक्‍सरसाइज को हर हफ्ते 30-45 मिनट के लिए 3-4 बार करें।

3. स्‍ट्रेट बॉडी :-
स्‍ट्रेट बॉडी वाले लोगों के मसल्स में फैट जमा होता है। इसके अलावा बराबर कंधे-कूल्हे, नाजुक हड्डियां और मस्लस कमजोर वाले लोग स्ट्रेस बॉडी वाले होते हैं।

स्‍ट्रेट बॉडी वाले लोगों को पोस्टुरल मसल्‍स को मजबूत और वजन सहन करने वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए। आप किसी भी वर्कआउट करने के लिए 2-3 सेट को 60 सेकंड के साथ 10 बार दोहराए और हर सेट्स के बीच में आराम करें। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होती है और फिट रहते हैं।



Post a Comment

أحدث أقدم