अगर आप करवट लेकर और सिकुड़ कर सोते हैं तो आप काफी गुमसुम रहते है खुद को काफी अकेला महसूस करते हैं। ये लोग अपने अदर की बतों को किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहते हैं, लेकिन इस तरह सिकुडकर सोने वाले लोग धन के मामलों में काफी भाग्यशाली होते हैं।
पलंग पर पूरी तरह फैलाकर या ऐसा कहें कि हाथ पैर बिखेर कर सोने वाले लोग किसी चीज की चाह रखते हुए उसे किसी भी हालत में पाना चाहते है चाहे बाद में कुछ भी परिणाम सामने आए। ये लोग काफी ज्यादा बोलते हैं और कही भी बोलने से पहले कुछ नहीं सोचते हैं। हालांकि चाहे इनकी वाणी किसी को बुरी लगे लेकिन ये लोग दिल से काफी अच्छे होते हैं। इनका मंगल या सूर्य से प्रभावित हैं।
पलंग पर बिलकुल सीधा होकर सोने वाले लोग नियम के काफी पांबद होते हैं ये लोग अनुशासन के लिए काफी सख्त भी होते हैं। ये लोग काफी यश वाले होते हैं तो इन लोगों को सभी चीजे सही समय पर मिल जाती है। बिल्कुल सीधे तरीके से सोने वाले लोग काफी ज्यादा बीमार पड़ते हैं इसलिए ऐसे लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। ये सभी लोग सूर्य और शनि दोनों की तरह मिश्रित व्यवहार करते हैं।
आप जैसे भी सोते हों, आपको सोने के लिए सहारा चाहिए अगर आप उन व्यक्तियों में से हैं जिनको खूब नींद आती है और मौका मिलते ही सो जाते है तो ऐसे लोगों को किसी भी बुरी और अच्छी चीजों से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। ये लोग काफी धनवान होते है इन लोगों पर हमेशा शुक्र मेहरबान रहता है, लेकिन कहीं ना कहीं ये लोग थोड़े लापरवाह भी होते हैं।




إرسال تعليق