घर से बाहर निकलकर महिलाओं को टॉयलट जाने के लिए जिस सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल करना होता है उसकी सीटें बहुत ही गंदी होती हैं और इसी सीट पर बैठकर महिलाएं टॉयलट करती हैं। महिलाओं को गंदा टॉयलट यूज न करना पड़े इसके लिए Stand and Pee डिवाइस बनाया गया है। इस उपकर को बाकायदा एम्स की स्वीकृति मिली है। 19 नवंबर को विश्व टॉयलट दिवस पर इस उपकरण को पेश किया गया।
#standUpForYourSelf अभियान के तहत इस उपकरण के 1 लाख सैंपल देशभर में महिलाओं को बांटे जाएंगे। बीटेक के छात्र और sanitation for female(संफे) के सहसंस्थापक अर्चित अग्रवाल ने कहा कि गंदे शौचालयों को उपयोग करने के चलते हर दो में से एक महिला पर यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। इस डिवाइस का इस्तेमाल करके अब महिलाएं इस इंफेक्शन से अपना बचाव कर पायेंगी।
वैसे तो यह उपकरण कोई भी महिला इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन उन महिलाओं को इससे खासी राहत मिलेगी जिन्हें किसी बीमारी के चलते बैठने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा गंदगी वाले स्थान पर टॉयलट करने से बचने के लिए महिलाऐं इस उपकरण का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस उपकरण की कीमत मात्र 10 रुपये रखी गई है।




إرسال تعليق