आजकल बॉलीवुड स्टार्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के लव अफेयर की चर्चा जोरों पर है लेकिन दोनों ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं कि ये दोनों एक-दूसरे को कथित तौर पर डेट कर रहे हैं।
ख़रीदा आलीशान बंगला:
हाल ही ममें आई रिपोर्ट्स की मानें तो इस कथित कपल ने साथ में लोखंडवाला के नजदीक एक सोसायटी में एक फ्लैट खरीद लिया है। दोनों ने मिलकर इस फ्लैट में इन्वेस्ट किया है। यह भी बताया जा रहा है कि अभी इस फ्लैट के इंटीरियर का काम चल रहा है और दोनों लोग इस पर क्लोज नजर रख रहे हैं। दोनों ने एक साथ ख़रीदा है यक़ीनन दोनों के बीच कुछ तो है।
बन सकती है नई जोड़ी:
यह तो पक्का है ही कि ये दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय गुजार रहे हैं। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि अर्जुन और मलाइका कब एक साथ इस घर में मूव करेंगे। इस बीच बता दें कि इससे पहले करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 6' में अर्जुन कपूर ने कहा था कि वह अब सिंगल नहीं हैं। इसके मतलब तो आप सभी समझ गए होंगे।


एक टिप्पणी भेजें