यहां प्रेग्नेंट होने के लिए भी महिला कर्मचारी को लेनी होती है बॉस की अनुमति


हर लड़की का सपना होता है कि वह माँ बने। लेकिन प्रेग्नेंट होने पर एक चीनी कंपनी ने अपनी महिला कर्मचारी को ऐसा फरमान सुनाया जिसे जानकर हर कोई हैरान हो गया। सूत्रों की माने तो इस चीनी कंपनी ने महिला कर्मचारी को चेतावनी देते हुए कहा है कि, 'अगर उसने जल्द ही गर्भपात नहीं कराया तो वह गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।' 

प्रेग्नेंट होना महिला कर्मचारी को पड़ा भारी:

महिला कर्मचारी को चीनी कंपनी ने सजा देने की धमकी सिर्फ इसलिए दी है क्योंकि उसने गर्भवती होने के लिए अपने बॉस की अनुमति नहीं ली है। उनके नियम के पहले विकल्प में कहा जाता है कि, 'या तो गर्भपात करा लो और दूसरा विकल्प आर्थिक दंड भरने के रूप में दिया जाता है।' इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि कई मामलों में दंड के तौर पर सैलरी काट ली जाती है, तो कई मामलों में डिमोशन भी कर दिया जाता है।

मिलती है ये सजा:

इससे पहले गर्भवती होने के लिए मंजूरी लेने का मामला पहले अक्टूबर में सामने आया था और उस समय एक महिला ने शिजाजुआंग एम्प्लॉई सर्विस सेंटर से मदद मांगी थी। उस महिला ने बताया कि वह बिना अनुमति लिए गर्भवती हो गई और अब बैंक उन्हें गर्भपात कराने या आर्थिक दंड के लिए तैयार रहने की धमकी दे रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने